{"_id":"670afc8358ea892dcd09c3c4","slug":"vice-chancellor-honored-the-winning-players-of-the-games-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-125483-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेलों के विजेता खिलाड़ियों को कुलपति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेलों के विजेता खिलाड़ियों को कुलपति ने किया सम्मानित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को लेकर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। वाइस चेयरपर्सन प्रो. सुनीता दलाल व प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में अनुष्का ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में वंशिका ने दो रजत पदक हासिल किए। वहीं जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में लक्की ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया तथा जतिन व सूर्या ने रजत पदक प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जया ने पहला तथा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पावनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में अक्षत जोशी ने पहला, जिला स्तरीय फेंसिग प्रतियोगिता में तनिश कुमार ने पहला, राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में लिविश व अली हैदर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ जिला स्तरीय गर्ल्स साइक्लिंग प्रतियोगिता में शगुन ने स्वर्ण और अंजलि ने रजत पदक प्राप्त किया। जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विवेक, संयम, अंकित, विनीत, दिव्यांश, नकुल तथा कीर्ति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारत को जानो प्रतियोगिता में आठवीं ए और बी की छात्रा छवि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के लिए खेल भी जरूरी है। इससे छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होने के साथ उनमें लक्ष्य को प्राप्त करने तथा नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित होती है। प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन कुछ समय खेलों के लिए निकालना चाहिए, जिस प्रकार से शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और अभिभावकों की उम्मीद छात्रों पर ज्यादा है और उससे निश्चित तौर पर छात्रों पर दबाव रहता है इसलिए छात्रों को प्रतिदिन खेलों में प्रतिभागिता करनी चाहिए। कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में अधिक उत्साह के साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पीटी टीचर शैलजा ने भी विजेता विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की सीख दी।