{"_id":"69fa57debf453962ef0081e8","slug":"veterinary-hospitals-will-be-opened-in-kari-aadu-dhundhwa-mohammadpur-ahir-and-mamaria-asampur-chief-minister-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-900237-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारी आदू, ढूंढ़वा, मोहम्मदपुर अहीर व ममरिया आसमपुर में खोले जाएंगे पशु चिकित्सालय : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारी आदू, ढूंढ़वा, मोहम्मदपुर अहीर व ममरिया आसमपुर में खोले जाएंगे पशु चिकित्सालय : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
लाडवा। गोशाला संचालकों को चारा अनुदान राशि का चैक भेंट करते मुख्यमंत्री। विज्ञप्ति
- फोटो : Samvad
लाडवा। गांव कारी आदू, ढूंढ़वा, मोहम्मदपुर अहीर व ममरिया आसमपुर में पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे, जिसके लिए सरकार तैयारी कर रही है। इससे पशुओं का समय पर इलाज मिल सकेगा तो पशुपालन को बढ़ावा भी मिलेगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया।
मुख्यमंत्री मंगलवार को लाडवा में श्री कृष्ण गोशाला सोसायटी में गोशाला चारा अनुदान राशि वितरण समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी के साथ श्री कृष्ण गोशाला में गो पूजा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लाडवा व थानेसर हल्के की 11 पंजीकृत गोशालाओं के लिए 70 लाख 24 हजार रुपये की चारा अनुदान राशि के चैक वितरित किए।
प्रदेश को बेसहारा गोवंश से मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए दो गो अभ्यारण्यों की स्थापना की गई है। एक जिला पानीपत के गांव नैन और दूसरा जिला हिसार के गांव ढंढुर में बनाया गया है। इनमें शैड, पानी, चारे की व्यवस्था की गई है। इनके लिए आठ करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोशालाओं के लिए चारा अनुदान राशि वितरण समारोह हमारी संस्कृति, हमारी सेवा और समर्पण भावना से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है। आज फिर मुझे गाेमाता की सेवा का अवसर मिला है। 11 पंजीकृत गोशालाओं के लिए 70 लाख 24 हजार रुपये की चारा अनुदान राशि को मिलाकर वर्ष 2025-26 में पूरे प्रदेश की 619 पंजीकृत गोशालाओं के लिए कुल 228 करोड़ 58 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जा चुकी है। पंजीकृत गोशालाओं को पिछले सवा 11 वर्षों में 526 करोड़ 45 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वेदों में गाय की महिमा का व्यापक रूप से वर्णन मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में सात नए राजकीय पशु औषधालय खोलने का प्रावधान किया है। इनमें मुस्नोता, नांगल जाट, शिव गौशाला (मतलौडा), मोर खेड़ी, बलौली, दहिमन, गौ-अभ्यारण (नैन) शामिल हैं। इसके अलावा कारी आदू, ढूंढ़वा, मोहम्मदपुर अहीर व ममरिया आसमपुर में चार नए राजकीय पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, सीएम मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, चेयरमैन श्रवण गर्ग, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, गौशाला प्रधान देशराज गोयल, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, पूनम सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

लाडवा। गोशाला संचालकों को चारा अनुदान राशि का चैक भेंट करते मुख्यमंत्री। विज्ञप्ति- फोटो : Samvad