{"_id":"687abe617c056b57b1055305","slug":"vehicle-theft-gangs-are-active-in-the-district-targeting-cars-parked-in-shops-and-parking-lots-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139063-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले में वाहन चोर गैंग सक्रिय, दुकानों व पार्किंग में खड़ी कारों को बना रहे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले में वाहन चोर गैंग सक्रिय, दुकानों व पार्किंग में खड़ी कारों को बना रहे निशाना
Sat, 19 Jul 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र शाहाबाद। जिले में चोरों का गैंग सक्रिय है। वह चरणबद्ध तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिले में हर रोज पांच से छह चोरी की वारदात हो रही है। यह गैंग चरणबद्ध तरीके से रैकी कर वारदात को अंजाम दे रही है। ऐसा ही हाल में हुई चोरी की कुछ वारदातों में देखा गया है। ये चोर मोटरसाइकिल, दुकानों व मंदिरों के साथ अकेले रह रहे बुजुर्ग लोगों के घरों को भी निशाना बना रहे हैं।
शाहाबाद थाना क्षेत्र के दयाल नगर गांव में वीरवार-शुक्रवार की रात को चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने बिना ताला तोड़े शटर को काटकर व उखाड़कर पांच दुकानों में सेंधमारी की। एक ही रात में इतनी वारदातों से क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। एक व्यक्ति ड्यूटी पर जा रहा था, तभी उसने चोरों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां करते हुए देखा और तुरंत संबंधित दुकानदारों को सूचित किया। जैसे ही एक दुकानदार मौके पर पहुंचा, चोर बोरा छोड़कर दुकान के पीछे से खेतों की ओर भाग गए। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और पाया गया कि आसपास की चार अन्य दुकानों में भी चोरी हुई हैं।
एक दिन पहले भी तीन सिलेंडर चोरी होने की घटना सामने आई थी, जबकि सप्ताह में दो से तीन वाहन चोरी होने के मामले भी रिपोर्ट किए जा रहे हैं। एक मामले में तो चोराें ने बुजुर्ग महिला के घर से उस समय सिलिंडर चोरी कर लिया जब वह गैस पर खाना पका रही थी। बुजुर्ग ने गैस बंद होने पर बाहर आकर देखा तो सिलिडर गायब मिला। वहीं वीरवार को देर रात कुरुक्षेत्र जंक्शन की पार्किंग में खड़ी दो कारों के शीशे तोड़कर चोरों ने कार में रखा पर्स व अन्य सामान चोरी कर लिया। तीन पहले पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, तीनों ही मामलों में संबंधित जांच अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
शाहाबाद में इन दुकानों पर हुई चोरी
चोरों ने शुक्रवार सुबह करीब 2:45 बजे गांव दयाल नगर में आशु जनरल स्टोर से नकदी, नए नोटों की गड्डियां, नोटों के हार व अन्य सामान चोरी किया है। वहीं ममता ब्यूटी पार्लर से मशीनें, क्रीम, पाउडर व कॉस्मेटिक सामान चोरी किया है। आर एस ज्वेलर्स से चोरों ने एक पाव चांदी, बिट्टू जनरल स्टोर से परफयूम, काजू, बादाम, साबुन, पेस्ट व नकदी, राधा कृष्ण मोबाइल शॉप से तीन मोबाइल फोन, चार्जर व लीड्स और सैनी कैमिस्ट से नकदी व रोजमर्रा की वस्तुएं चुराई है।दुकान मालिकों ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं और इस प्रकार की वारदातें उनके लिए भारी नुकसान का कारण बन रही हैं।