{"_id":"631cec1bf000be405a5abffc","slug":"vanshika-made-the-best-poster-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1207288106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंशिका ने बनाया सबसे अच्छा पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंशिका ने बनाया सबसे अच्छा पोस्टर
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते कृषि विभाग के अधिकारी अविनाश सिंह। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर सैनी सीनियर सेकेंडरी में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के अलावा जागरूकता रैली का आयोजन किया। प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, मनप्रीत कौर ने द्वितीय व हरप्रीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अविनाश ने कहा कि फसलों के अवशेष जलाना ना केवल वायुमंडल को दूषित करना है बल्कि यह मानव जीवन के लिए भी घातक है। फसलों के अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण से अनेक प्रकार की बीमारियां जन्म लेती है। फसलों के अवशेष जलाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है और अनेक कृषि मित्र किट भी मर जाते हैं, जिससे फसलों का उत्पादन भी कम हो जाता है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि अवशेषों को बिना जलाए खेत में ही नष्ट करने वाले कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान दे रही है ताकि लोग फसलों के अवशेष खेत में ही नष्ट कर सके। उन्होंने कहा कि खेत मे ही फसलों के अवशेष नष्ट करने से खेतों की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ती ह और प्रदूषण भी नहीं फैलता है। उन्होंने बच्चों को आह्वान किया कि वे अपने परिजनों को जागरूक करें, ताकि वे कृषि अवशेषों को खेत में न जलाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो किसान खेत में कृषि अवशेषों को जलाते है उन किसानों पर अब प्रशासन द्वारा जुर्माना भी लगाया जाता है। विजेता बच्चों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक निर्देशक रणवीर सिंह प्रिंसिपल रीटा के अलावा स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।