फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vande Mataram song is a mirror of patriotic feelings: Krishna Middha

देशभक्ति के प्रति भावना का दर्पण है वंदे मातरम गीत : कृष्ण मिड्ढा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram song is a mirror of patriotic feelings: Krishna Middha
कुरुक्षेत्र। वंदे मातरम गीत हमारी देशभक्ति के प्रति हमारी भावना, एकता, संस्कृति और समृद्धि का दर्पण है। इसकी रचना के समय हमारा देश विदेशी शासनों के अधीन था। पूरे विश्व के अंदर एक हमारा ही देश ऐसा है, जिसे हम मां के नाम से पुकारते हैं। विश्व में दूसरा कोई ऐसा देश नहीं है, जिसे मां के नाम से पुकारा जाए। इस गीत के माध्यम से देश के लिए बलिदान देने वाले महान वीरों को याद किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह विचार विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा ने व्यक्त किए।
वे शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उपाध्यक्ष ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्कूल परिसर में लगाई वंदे मातरम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन सुना। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि हम धर्म, क्षेत्र, जाति से ऊपर उठकर भारत माता के लिए एक बने। मातृभूमि की सेवा का काम करने के लिए शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, देश का निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस गीत में यही संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, बल्कि हमारी पहचान है हमारे देश का एक नाम है। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों, सामाजिक व शैक्षिक संस्थाओं में वंदे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।
विज्ञापन



मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को नशे से उनकी जवानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। सभी जिलों में रन फॉर यूनिटी, साइक्लोथॉन जैसी यात्राएं निकालकर लोगों को समझने और जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, डीपीसी इंदू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed