फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vandalism in hotel, case filed against more than 20 people

Kurukshetra News: होटल में तोड़फोड़, 20 से ज्यादा लोगों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vandalism in hotel, case filed against more than 20 people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। शहर के एक होटल में तोड़फोड़, मारपीट और चोरी का मामला सामने आया है। हुडा पार्ट-एक निवासी अर्शदीप ने रवि राणा, उद्यम राणा, मंगु उर्फ धीरज, सहिल, अजय राणा, भीम राणा, दविंद्र लुथरा, सूर्य, शक्ति सहित 20-25 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
अर्शदीप ने बताया कि उनका होटल अर्बन गणपति कॉलोनी में है। मंगलवार को दोपहर दो बजे तीन व्यक्तियों गुरकीरत सिंह, रविंद्र और सुखविंद्र ने कमरा नंबर 102 किराए पर लिया। शाम को पौने नौ बजे उक्त आरोपी तलवारें और गंडासे लेकर होटल में घुस आए। उन्होंने सुखविंद्र पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने कमरा नंबर 102 का दरवाजा तोड़कर वहां मौजूद दो व्यक्तियों पर हमला करने की कोशिश की, जो बाथरूम में छिपकर बच गए। आरोपियों ने होटल के दरवाजे, एसी, शीशे और अन्य सामान तोड़ डाला, जिससे एक लाख 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने अर्शदीप के गल्ले से 15 हजार रुपये निकाल लिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed