फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vaccination campaign to be launched to prevent cervical cancer

Kurukshetra News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign to be launched to prevent cervical cancer
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में अब सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी 28 फरवरी को लाडवा के रामकुंडी संस्थान से करेंगे। अभियान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की जा रही हैं। इसके लिए जिला सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

अभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के अजमेर जिले से करेंगे। जिला सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) है। एचपीवी वैक्सीन इस रोग के संक्रमण को रोकती है और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी कम करती है। इस अभियान में किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी जिनकी उम्र 14 से अधिक और 15 वर्ष से कम है। यह टीकाकरण अभियान तीन माह तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत मर्क एंड कंपनी की ओर से निर्मित गार्डिसिल वैक्सीन का उपयोग किया जाएगा। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावित है, इसके दुष्प्रभाव न के बराबर हैं और बहुत हल्के हैं। उचित वैज्ञानिक मूल्यांकन के बाद ही इस वैक्सीन को स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed