फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Utthan organization distributed affidavits against drugs

Kurukshetra News: उत्थान संस्था ने नशे के विरोध में बांटे शपथ-पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Utthan organization distributed affidavits against drugs
कुरुक्षेत्र। जनकल्याण और राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित उत्थान सामाजिक संस्था की ओर से स्थानीय शांति नगर स्थित निजी प्ले स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के खिलाफ जागृति फैलाने के उद्देश्य से शपथ पत्र वितरित किए गए। संस्था अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि आज के समय में विभिन्न रूपों में नशा युवाओं को अपने जाल में फंसा कर उनका जीवन समय से पूर्व ही समाप्त करने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यद्यपि समाज के प्रत्येक प्राणी को नशे के अवगुणों के बारे में भली भांति जानकारी है तथापि बहुत से नागरिक नशे की बुराई को नजर अंदाज़ करते हुए नशे में ही आनंद ढूंढने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नशे से मनुष्य का त्रिविध (दैहिक, आर्थिक, सामाजिक) पतन न होता तो कोई भी इसके खिलाफ़ न होता लेकिन नशे का उपयोग मनुष्य के नाश का कारण बनता है। अनिल वर्मा ने कहा कि नशे के सेवन के पश्चात मनुष्य अपने शरीर और मन पर से नियंत्रण खो देता है और बहुत सी भयानक परिस्थितियों में फंस जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी उत्थान सामाजिक संस्था जनसाधारण को जागरूक करने के उद्देश्य से नशे के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है और नशा न करने का संकल्प लेने संबंधी शपथ पत्र भी वितरित करती है।
विज्ञापन

वात्सल्य वाटिका के पूर्व प्रिंसिपल गौरव चौधरी ने कहा कि नशे का जाल अति विशाल है। जनजागृति फैलाकर लोगों को इसमें फंसने से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सबको यथाशक्ति समाज में जनजागृति फैलाने के महायज्ञ में अपनी आहुतियां डालनी चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध समाज सेवी व नगर की कई संस्थाओं से संबद्ध जितेंद्र बंसल ने उत्थान संस्था के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचने के लिए अच्छे साहित्य को अपनाना चाहिए ताकि उनका जीवन सही दिशा की ओर बढ़ सके। इस अवसर पर सुरेंद्र कौशिक, रामकृष्ण शर्मा, राजेश भटनागर, गौरव चौधरी, विजय कुमार निझावन, धर्मपाल, जितेंद्र, बंसल, डीआर भटनागर, अनिल त्यागी, सुभाष शर्मा तथा आदित्य शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed