फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Used to sell stolen vehicles by installing condoms on vehicle chassis and number plates, gang's secret revealed

Kurukshetra News: कंडम गाड़ियों का चेसिस व नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरीशुदा गाड़ियां, गिरोह का खुला राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Used to sell stolen vehicles by installing condoms on vehicle chassis and number plates, gang's secret revealed
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने लग्जरी गाड़ियों के चेसिस व नंबर प्लेट बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तलविंद्र सिंह निवासी नया गांव जिला संगरूर पंजाब के कब्जे से चोरीशुदा तीन फॉर्च्यूनर समेत चार गाड़ियां बरामद हुईं। गिरोह के लोग कंडम गाड़ियों का चेसिस व नंबर प्लेट चोरीशुदा गाड़ियों पर लगाकर बेच देते थे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने छह सितंबर को गुप्त सूचना पर तलविंद्र सिंह को सेक्टर-तीन/30 के पास से फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत काबू किया था। आरोपी फर्जी नंबर लगी इस गाड़ी को बेचने की फिराक में घूम रहा था। इस नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी को पंजाब स्पेशल सेल ने मोहाली से बरामद कर लिया था। इसमें पंजाब स्पेशल सेल ने आरोपी रमेश कुमार निवासी गांव सीसर खास और अमित निवासी बढाली जिला रोहतक को गिरफ्तार किया था। आरोपी बड़े स्तर पर गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे। तलविंद्र सिंह का रमेश कुमार से संपर्क था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


बेचने के लिए खड़ी थी चार गाड़ी
प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी तलविंद्र ने कबूला कि उसके गिरोह में रमेश कुमार और अमित कुमार के साथ-साथ 14 लोग शामिल है। रमेश व अमित ने उसे चोरीशुदा तीन फॉर्च्यूनर समेत चार गाड़ियां बेचने के उसे दी थी। उसे एक गाड़ी बेचने पर तीन लाख रुपये के करीब कमीशन मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंडम गाड़ी का चेसिस नंबर आता था काम
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चोरी की गाड़ी का चेसिस और नंबर प्लेट बदलने के लिए कंडम गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे। आरोपी अलग-अलग जगह से मॉडल और रंग के मुताबिक कंडम गाड़ी सस्ते दाम पर खरीदते थे। उसके बाद साथियों की मदद से उस कंडम गाड़ी का चेसिस व नंबर प्लेट चोरीशुदा गाड़ी पर लगाकर बेच देते थे। जल्द ही पंजाब से गिरोह के मुख्य सरगना रमेश व अमित को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed