फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   UPSC achievers and scientists felicitated at Jat Dharamshala.

Kurukshetra News: यूपीएससी के होनहारों और वैज्ञानिकों को जाट धर्मशाला में मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
UPSC achievers and scientists felicitated at Jat Dharamshala.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए युवाओं को सराहा गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान मिला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों और शोधार्थियों को भी पहचान मिली। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों के प्रयासों को मान्यता देना था।
विज्ञापन


समारोह में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफल स्वाति आर्य (रैंक-366), शगुन मेहरा (रैंक-618), निकिता वर्मा (रैंक-30), एकांश ढुल (रैंक-3), अध्ययन बाजपेयी (रैंक-414), सिमरनजीत कौर (रैंक-15), अनन्य राणा (रैंक-60) और जयंत गर्ग (रैंक-64) को सम्मानित किया गया। इसके अलावा भूवैज्ञानिक अभिनव पुनिया, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सोनल नैन, विश्व बैंक में कार्यरत भारतीय अर्थशास्त्री गरिमा नैन और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) की वैज्ञानिक अधिकारी प्रियंका चहल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि आईजी पंकज नैन ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शोध और नवाचार विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूजीसी-नेट जेआरएफ उत्तीर्ण शोधार्थियों तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्वतंत्र समूह सेवा समिति और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन ने बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह के दौरान दीनबंधु सर छोटूराम लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि यह पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।




प्रधान बोले, प्रतिभाओं का सम्मान हमारी परंपरा

धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों और युवाओं का सम्मान करना संस्था की परंपरा रही है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चित्रलेखा शर्मा, डॉ. सतबीर कादियान, रेशम सिंह, संत गोपाल दास, दिल्ली फ्लाइंग क्लब के डायरेक्टर अनिल शर्मा, दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. धर्मपाल भारद्वाज, जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा तथा पूर्व कुलपति डॉ. रणपाल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed