फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Up to five interested students should apply for free coaching

Kurukshetra News: निशुल्क कोचिंग के लिए पांच तक इच्छुक विद्यार्थी करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Up to five interested students should apply for free coaching
कुरुक्षेत्र। कुवि का श्रीकृष्ण द्वार।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवाएं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए यूजीसी नेट पेपर-एक की निशुल्क कोचिंग की कक्षाएं 11 नवंबर से आयोजित की जाएगी। निदेशक प्रो. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा के पहले पेपर की निशुल्क कोचिंग 20 दिनों के लिए 11 नवंबर से चार दिसंबर के बीच दी जाएगी, जिसका समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र विभागाध्यक्ष के माध्यम से पांच नवंबर तक कुवि महात्मा गांधी एआईएस कोचिंग संस्थान के कार्यालय में शाम पांच बजे तक जमा करवा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को सात नवंबर को कार्यालय की ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान के उप-निदेशक डॉ. कुलदीप सिंह मेहंदीरत्ता ने बताया कि कोचिंग के अंतर्गत योग्य एवं वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे तथा नियमों के मुताबिक पाठ्यक्रम तभी आयोजित किया जाएगा, जब इसके लिए कम से कम 25 छात्र नामांकित होंगे। इस कोचिंग कम-काउंसलिंग कार्यक्रम में नामांकित होने वाले छात्रों की अधिकतम संख्या 40 होगी। यदि इस कार्यक्रम के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या 40 से अधिक हो जाती है, तो छात्रों का चयन कुवि के प्रवेश नियमों के मुताबिक एवं उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed