फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Relief for private bus operators; deadline for permit applications extended.

Kurukshetra News: निजी बस संचालकों को राहत, परमिट आवेदन की तारीख बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Relief for private bus operators; deadline for permit applications extended.
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत परमिट लेने के इच्छुक आवेदकों को परिवहन विभाग ने राहत दी है। विभाग ने संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत निजी बस परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। मोटर वाहन अधिकारी विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तारीख अब 6 नवंबर शाम पांच बजे तक कर दी गई है।
विज्ञापन

पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी, तब तक 148 आवेदन प्राप्त हुए थे। यह फैसला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कुलदीप बनाम हरियाणा सरकार मामले की सुनवाई स्थगित होने के कारण लिया गया। मामले की सुनवाई 29 सितंबर को होनी थी, जिसे अब 30 अक्तूबर तक के लिए टाल दिया गया है। इसी के चलते 7 मार्च 2024 की संशोधित स्कीम के तहत परमिट आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई गई। परिवहन आयुक्त कार्यालय ने सभी डीटीओ-कम-सचिव और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों को तत्काल अनुपालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



जिले में 126 रूट पर चलनी हैं परमिट वाली बसें
विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में 126 रूटों पर परमिट बसें चलाई जानी हैं। इनमें कुरुक्षेत्र से ठोल वाया धुराला झांसा में 10, पिहोवा से बाबैन वाया ज्योतिसर कुरुक्षेत्र पिपली रामपुरा कोल्हापुर मरचेहड़ी में 4, लाडवा से अंबाला शहर वाया बाबैन शाहाबाद अंबाला कैंट में 10, पिहोवा से अंबाला शहर वाया इस्माईलाबाद ठोल नग्गल मटहेड़ी में 16, कुरुक्षेत्र से यमुनानगर वाया मथाना लाडवा रादौर दामला में 28, पिहोवा से कुरुक्षेत्र वाया ज्योतिसर 20, पिहोवा से रादौर वाया ज्योतिसर कुरुक्षेत्र पिपली मथाना लाडवा में 12, शाहाबाद से करनाल वाया पिपली नीलोखेड़ी 16, पिहोवा से शाहाबाद वाया मलिकपुर कैंथला बचकी मांडी भुस्थला झांसा सलपानी मदनपुर में 4 रूट शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोसायटी बसों के आवेदन की विभाग ने बढ़ाई तारीख : विजय
मोटर वाहन अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि स्टेज कैरिज स्कीम के तहत आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। विभाग के आदेशानुसार पहले आवेदन करने की निर्धारित तिथि 30 सितंबर थी। इसे बढ़ाकर अब 6 नवंबर कर दिया गया है। अभी तक विभिन्न रूटों पर सोसायटी की निजी बसें चलाने के लिए 148 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed