फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy lifting stalled over registration and gate passes for rice sheller operators.

Kurukshetra News: राइस सैलर संचालकों के पंजीकरण और गेटपास पर अटका धान उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy lifting stalled over registration and gate passes for rice sheller operators.
कुरुक्षेत्र। राइस सैलर संचालकों के पंजीकरण और गेट पास की समस्या के कारण धान का उठान अटक गया है। जिले की अनाज मंडियों में करीब दो लाख एमटी धान पड़ा है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। 29 सितंबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है। वीरवार को 12244 एमटी धान की खरीद हुई, लेकिन उठान शून्य रहा।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए वीरवार को जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी कार्यालय में दो घंटे बैठक हुई। सैलर संचालक अपनी मांगों पर अड़े रहे। वे प्रदेश सरकार से बातचीत के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन

देर रात तक पंजीकरण या उठान शुरू नहीं हो पाया, जिससे अनाज मंडियां जाम होने लगी हैं। प्रशासन पर खरीद का दबाव लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को बुधवार की अपेक्षा चार हजार एमटी अधिक धान खरीदा गया। 22 में से 14 अनाज मंडियों व केंद्रों पर खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अशोक अरोड़ा ने खुलवाया अनशन : सरकार पर साधा निशाना बुधवार को थानेसर मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष किसान राजेंद्र सिंह अनशन पर बैठे थे। विधायक अशोक अरोड़ा ने जूस पिलाकर उनका अनशन खुलवाया। अरोड़ा ने सरकार को धान खरीद में हर साल की तरह विफल बताया। डीएफएससी नरेश कुमार ने कहा कि उठान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राइस सैलर संचालकों से लगातार चर्चा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed