{"_id":"65f9faa67a00a4768708bbee","slug":"up-to-30-people-can-apply-for-online-geeta-course-in-kuvi-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-115500-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि में ऑनलाइन गीता कोर्स के लिए 30 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि में ऑनलाइन गीता कोर्स के लिए 30 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के थर्ड गेट का दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। इस्कॉन संस्था और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ ऑनलाइन गीता कोर्स करवाने को लेकर एमओयू हुआ था, जिसके लिए अभ्यर्थी 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स में गीता के बारे में आसान भाषा में पढ़ाया जाएगा, जिससे माध्यम से जीवन को सात्विक और आध्यात्मिक बना सकेंगे। अप्रैल माह से ही इसकी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी और प्रत्येक सप्ताह के दो दिन ऑनलाइन सेशन आयोजित किया जाएगा। उसके बाद ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के मुताबिक पूरे पाठ्यक्रम और शिक्षा शास्त्र को बुनियादी स्तर पर भारतीय और स्थानीय परिप्रेक्ष्य में संस्कृति, परंपरा, विरासत, रीति-रिवाज, भाषा, दर्शन, भूगोल, सामाजिक और वैज्ञानिक जरूरतें, सीखने के प्राचीन और पारंपरिक तरीके आदि के संदर्भ से परिपूर्ण करने के लिए फिर से डिजाइन किया जाएगा। इसी तर्ज पर यह गीता कोर्स देश-विदेश के विद्यार्थियों को गीता के प्राचीन और महत्वपूर्ण ज्ञान को अर्जित करने का अवसर प्रदान करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी विवि की साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अप्रैल से होंगी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू : प्रो. मंजुला
सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन की निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी का कहना है कि गीता कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च है, जिसकी कक्षाएं और परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से करवाई जाएंगी। अप्रैल माह से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।