फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Up to 30 chances for admission in Government Industrial Training Institute

Kurukshetra News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए 30 तक मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Up to 30 chances for admission in Government Industrial Training Institute
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया जारी है। खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए 31 अगस्त तक विद्यार्थियाें को मौका दिया गया था लेकिन कई आईटीआई में सीटें खाली रहने पर निदेशालय की ओर से ऑन द स्पॉट दाखिला की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग में मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। अब विद्यार्थियों के पास दाखिला के लिए 30 सितंबर तक मौका है। विद्यार्थी अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में आवेदन फार्म भरकर ओपन काउंसलिंग में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिलेभर की आईटीआई 10 से 15 प्रतिशत सीटें ही रिक्त बची हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की आईटीआई में 25 से 30 प्रतिशत सीटें अभी रिक्त हैं। आईटीआई शाहाबाद में 40 सीटें भर चुकी हैं। आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है, जिसमें विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के पास मौका है जो किसी कारणवश अभी तक दाखिला नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed