फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Up to 20 will be admitted in Model Culture Schools, applications will be taken from 27 on vacant seats.

Kurukshetra News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में 20 तक होंगे दाखिले, खाली सीटों पर 27 से लिए जाएंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Up to 20 will be admitted in Model Culture Schools, applications will be taken from 27 on vacant seats.
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का बाहरी दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के पांच राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और 45 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरु हो चुका है। नया सत्र शुरू होने के चलते जहां विद्यार्थियों में नई कक्षाओं में दाखिला लेने पर खुशी नजर आ रही है तो वहीं शिक्षकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी दाखिलों का सिलसिला जारी है, जिसके चलते अभिभावक 20 अप्रैल तक बच्चों का दाखिला करवा सकते हैं। वहीं अगर 20 अप्रैल तक कोई विद्यार्थी किसी कारणवश दाखिले से वंचित रह जाता है तो खाली सीटों पर दाखिलों का सिलसिला 27 अप्रैल से फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन


22 अप्रैल को ड्रा निकाला जाएगा और 26 अप्रैल को प्रतीक्षा सूची का दाखिला किया जाएगा, जिन विद्यार्थियों के परिणाम देर तक घोषित होंगे। उनके लिए 31 जुलाई तक दाखिलों की प्रक्रिया चलेगी। शिक्षा के अधिकार के नियम के तहत सीटें आरक्षित की गई हैं, जिसमें एससी की तीन, बीसीए की एक, बीसीबी की एक और दिव्यांग व अन्य विद्यार्थियों की दो सीटें रखी गई हैं। इन विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन



विद्यालय प्रबंधन समिति करेगी सीटों का निर्धारण
निदेशालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक प्रत्येक विद्यालय की प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय की बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यालय में उपलब्ध कमरों और ढांचागत सुविधाओं के अनुसार ही सीटों का निर्धारित किया जाएगा। कक्षा पहली, छठी, नौंवीं और ग्यारहवीं में केवल अंग्रेजी माध्यम में ही दाखिला होगा और अन्य कक्षाओं में रिक्त सीटों पर ही दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





कक्षाओं के साथ दाखिलाें की प्रक्रिया जारी
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू कर दिया गया है और शिक्षकों को भी पाठ्यक्रम करवाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि दाखिलों के सिलसिले में अन्य विद्यार्थियों की पढ़ाई खराब न हो दाखिलों के साथ-साथ कक्षाएं भी निरंतर चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed