फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   UP Governor Anandiben visited Dharmanagari, shared the experience of Ramlala Pran Pratistha

Kurukshetra: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन ने किया धर्मनगरी का भ्रमण, रामलला प्राण प्रतिष्ठा का अनुभव किया साझा

Fri, 23 Feb 2024 03:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Feb 2024 03:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने धरोहर का अवलोकन करते हुए उन्होंने राम लला प्राण प्रतिष्ठा का अनुभव भी साझा किया और कहा कि वह अलौकिक और अद्भुत नजारा था और खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे शामिल होने का अवसर मिला।

विज्ञापन
UP Governor Anandiben visited Dharmanagari, shared the experience of Ramlala Pran Pratistha
उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल धर्मनगरी भ्रमण के लिए पहुंची। यहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अतिथि ग्रह पहुंचने पर जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा व कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पहले गुरुकुल के कृषि फार्म और उसके बाद धरोहर हरियाणा संग्रहालय सहित अन्य धार्मिक स्थलों को भ्रमण किया। राज्यपाल ने गुरुकुल के प्राकृतिक खेती की सराहना की। उसके बाद वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय में पहुंचीं, जहां हरियाणवी पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन


धरोहर का अवलोकन करते हुए उन्होंने राम लला प्राण प्रतिष्ठा का अनुभव भी साझा किया और कहा कि वह अलौकिक और अद्भुत नजारा था और खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने धरोहर संग्रहालय को बनाने के बारे में कुलपति से जानकारी ली और कहा कि संस्कृति को संजोने का बहुत अच्छा प्रयास विश्वविद्यालय की ओर से किया गया है। वहीं, उन्होंने विश्व के सबसे हुक्के के बारे में भी जानकारी ली, जिसके बाद वह अन्य धार्मिक स्थलों के भ्रमण करने के बाद अंबाला के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed