फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   University told answer sheet uploading process

केयू ने उत्तरपुस्तिका अपलोड करने के लिए विद्यार्थियों को दिए तकनीकी विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
University told answer sheet uploading process
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा नियमित, दूरवर्ती पाठ्यक्रमों तथा प्राइवेट विद्यार्थियों की स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग, बीएड की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं 10 सितंबर से सुचारु रूप से चल रही हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में कोई भी परेशानी न हो इसको लेकर विवि प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को एक और तकनीकी विकल्प दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा सभी कक्षाओं की डेटशीट और विद्यार्थियों के अनुक्रमांक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और समय पर विद्यार्थियों प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते प्रश्न-पत्र डाउनलोड करने उपरांत विद्यार्थियों को अपनी उत्तर-पुस्तिका की सॉफ्ट कॉपी पीडीएफ फारमेट में संबंधित विभाग या कॉलेज में ई-मेल के माध्यम से जमा करवाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके तहत विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग या कॉलेज की अल्टरनेट ई-मेल बनाई गई है, जोकि विश्वविद्यालय की वेबसाइट Onlinepaper.kuk.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से संबंधित सभी संस्थानों और कॉलेजों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यार्थियों को अल्टरनेट ई-मेल उपलब्ध करवाएं व कॉलेज की ई-मेल आईडी जोकि ओवरलोडिड होने के कारण बाउंस हो रही हैं, उनके लिए कॉलेज की ई-मेल की क्षमता बढ़ाई जाए ताकि विद्यार्थी को उत्तर-पुस्तिका अपलोड करने में बाउंस्ड या किसी अन्य तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि प्राइवेट व दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के विद्यार्थी अपनी उत्तर-पुस्तिका अनुक्रमांक पर वर्णित ई-मेल आईडी या अल्टरनेट ई-मेल पर भी भेज सकता है। इसके साथ ही गूगल फोरम लिंक जोकि नोडल इवेल्यूशन सेंटर द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसके जरिए भी अब विद्यार्थी अपनी 20 पेज की उत्तर-पुस्तिका की सॉफट कॉपी अपलोड कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक वर्चुअल मीटिंग डॉ. अनिल वोहरा, डीन रिसर्च एंड डिवेलपमेंट की देखरेख में 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे सभी नोडल इवेल्यूशन सेंटर के नोडल ऑफिसर्स से होगी, जिसमें गूगल फोर्म से संबंधित डेमो व संबंधित गाइडलाइंस उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो उपरोक्त परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कराई जा रही हैं, उस संबंध में सभी विभाग/संस्थान व कॉलेज को सभी परीक्षाओं की डेली सूची परीक्षा संपन्न होने उपरांत क्लास वाईज/पेपर वाइज/डेट वाइज उत्तर-पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए निर्धारित किया गया अवार्ड परफार्मा के साथ संलग्न करनी होगी ताकि संबंधित विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम घोषित करने में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed