फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   University Senior Secondary Model School will get a modern three-storey building, it will cost Rs 6.28 crore

Kurukshetra News: यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल को मिलेगा अत्याधुनिक तीन मंजिला भवन, खर्च होंगे 6.28 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
University Senior Secondary Model School will get a modern three-storey building, it will cost Rs 6.28 crore
कुरुक्षेत्र। यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल। संवाद
कुरुक्षेत्र। यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं से तीन मंजिला भवन बनेगा, जो कि 6.28 करोड़ की लागत से तैयार होगा। भवन के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया, जल्द ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इसमें 11 कक्षा कक्ष बनाए जाएंगे, जो पूरी तरह से अत्याधुनिक बनाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को डिजिटल और बदलती तकनीक के साथ जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन में 11 कक्षा कक्षा सहित फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, म्यूजिक एंड डांस लैब, जियोग्राफी लैब, होम साइंस लैब, कंप्यूटर लैब और बायो लैब को भूतल पर बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को विषय से संबंधित प्रैक्टिकल जानकारी लेने में आसानी होगी, जिससे कौशल रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ 150 सीट का एग्जामिनेशन हॉल बनाया जाएगा, जो कि भू तल पर होगा तथा दो स्टेयर्स केस के साथ लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


नए भवन में स्टाफ कक्ष के साथ विद्यार्थियों के लिए आराम कक्ष भी बनाया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी बीमार होने पर आराम कर सकेंगे। और प्रत्येक तल पर बाथरूम बनाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को सुविधा रहे। पूरा भवन अत्याधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर पत्राचार प्रक्रिया जारी है। पूरी होने पर निर्माण शुरु कर दिया जाएगा। यह भवन स्कूल के मुख्य द्वार से प्रवेश करने पर आने वाले सामने के लोन में बनाया जाएगा। निर्माण शाखा के एक्सईन पंकज शर्मा का कहना है कि स्कूल में बनाए जाने वाले भवन के मानचित्र और एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। कुलपति की मंजूरी के बाद सेक्टरी से मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। करीब एक वर्ष में ये भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिलेगी सहूलियत : डॉ. सुखविंद्र

प्राचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह का कहना है कि विद्यालय में बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संस्थान को भवन बनाने का प्रोपोजल भेजा गया था, जिसमें विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल ज्ञान के लिए अत्याधुनिक लैब और कक्षा कक्ष होंगे। हर कक्षा का नए सत्र से एक सेक्शन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए भवन मूलभूत सुविधा है। भवन निर्माण होने पर कई विद्यार्थियों को दाखिला और पढ़ाई के लिए अच्छी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed