फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   units of blood collected at blood donation camp

Kurukshetra News: रक्तदान शिविर में 82 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
units of blood collected at blood donation camp
लाडवा। ग्लोब हेरिटेज परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रीतु सिंगला ने बताया कि प्रबंधक समिति के पूर्व महानिदेशक स्वर्गीय दिनेश गोयल की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में दूसरा रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें प्रबंधक समिति की प्रधान रंजना गोयल, महासचिव संजीव अग्रवाल और सदस्य सारिका अग्रवाल व शुभांगी अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय दिनेश गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधान रंजना गोयल ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान करने से न केवल दूसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है बल्कि खुद के स्वास्थ्य को भी ठीक रखा जा सकता है। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस रक्तदान शिविर में इंडस अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने 82 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed