फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Home Minister Amit Shah will reach Dharmanagari on 22nd

Kurukshetra News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 को पहुंचेंगे धर्मनगरी

Tue, 19 Dec 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 19 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will reach Dharmanagari on 22nd
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 दिसंबर को धर्मनगरी पहुंचेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते होने वाले संत सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी राज्य पर्यटन विभाग के चेयरमैन डाॅ. अरविंद यादव ने दी।
विज्ञापन

चेयरमैन डाॅ. यादव सोमवार को देर सायं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने केडीबी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग को एक नया रूप देने का काम किया है। इस सरकार की नीतियों के कारण पर्यटन विभाग से जुड़ी सभी संस्थाएं लाभ में पहुंच चुकी है। इन संस्थाओं को ओर आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं तैयार की गई है।
विज्ञापन

इन योजनाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। इस सरकार की नीतियों के कारण पर्यटन विभाग ने एक नया मुकाम हासिल किया है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का काम किया जा रहा है। इस गीता स्थली ज्योतिसर में करोड़ों रुपए की लागत से महाभारत थीम पर आधारित प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। यह प्रोजेक्ट विश्व दर्शनीय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पूरी दुनिया का महोत्सव बन चुका है। इस महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए स्वयं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। इस महोत्सव का आयोजन प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में किया जा रहा है। महोत्सव को देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते है। इसी पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म करने का संदेश देने के उद्देश्य गीता के उपदेश दिए, यह उपदेश आज भी पूर्णत: पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना और गारंटी है कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश के रुप में स्थापित करना है। इस उद्देश्य को लेकर सरकार विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा आमजन तक पहुंच रही है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक प्रधान, केडीबी सदस्य अशोक रोशा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed