फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Defence Minister Rajnath Singh will inaugurate the Haryana Pavilion on 24th.

Kurukshetra News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 को करेंगे हरियाणा पवेलियन का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Union Defence Minister Rajnath Singh will inaugurate the Haryana Pavilion on 24th.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरियाणा पवेलियन का 24 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। इसके अगले दिन 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाआरती में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रति लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है, इस बार महोत्सव में लगभग 70 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शनिवार को ब्रह्मसरोवर स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय में बैठक कर यह चर्चा की। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्मसरोवर पर मध्य प्रदेश को सहयोगी राज्य के तौर पर लिया गया है। हरियाणा और मध्य प्रदेश की संस्कृति को दर्शाती हुई प्रदर्शनी, खान-पान, वेशभूषा सहित पूरा रंगरूप दिखाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर पर तैयार हरियाणा पवेलियन का केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 नवंबर को उद्घाटन करने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद गीता सदन में उद्घाटन किया जाएगा। इस महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए शहर को लाइटों के साथ सजाया जा रहा है। पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया हुआ है। प्रत्येक वार्ड के पार्षद भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को चला रहे हैं। इस स्वच्छता अभियान में सभी संस्थाएं और प्रशासनिक अधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं। आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, क्योंकि कोई भी कार्य जन सहयोग के बिना संभव नहीं है। इसके परिणामस्वरूप शहर में बड़़ा परिवर्तन देखने का मिल रहा है। इस दौरान केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व बोर्ड सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed