{"_id":"581e26f24f1c1bc132439572","slug":"unfortunately-the-politics-of-suicide-martyrdom-status-saini-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या को शहादत का दर्जा दिलाने की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सैनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या को शहादत का दर्जा दिलाने की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सैनी
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सांसद राजकुमार सैनी ने फिर बयान दिया है। इस बार उन्होंने आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। सीमा पर शहीद हुए जिले के दो शहीदों में से सिर्फ एक के ही घर जाने पर अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व सीएम हुड्डा और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर भी निशाना साधा है।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आत्महत्या को शहादत का दर्जा दिलाने के नाम पर की जा रही राजनीति देश और प्रदेश के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने आज तक देश के किसान और जवानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। सांसद ने किसी का नाम लिए बगैर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन जाति विशेष के लोगों की मानसिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये लोग लाडवा के अंतेहड़ी गांव तो पहुंचे। लेकिन पिहोवा नहीं गये। सांसद ने कहा कि वित्तमंत्री को मनदीप के परिजनों से मिलने के साथ-साथ सुशील कुमार के परिजनों से भी मिलना चाहिए था। सैनी ने कहा कि किसी मजबूरी की वजह से वे मनदीप के संस्कार में नहीं पहुंच सके थे। कुछ लोग इस मामले को हवा दे रहे हे जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
सैनी ने कहा कि समानता रैली, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दूसरी महाभारत का शंखनाद होगी। इस रैली में बच्चे, बुजुर्ग और जवानों के साथ-साथ महिलाएं भी भारी संख्या में शामिल होगी। सांसद सैनी ने कहा कि 28 नवंबर को रैली में उमड़ने वाले जनसैलाब के बल पर गुंडागर्दी करके कमजोर वर्ग का हक डकारने की कोशिश करने वालों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गुंडागर्दी का इलाज किया जाएगा।