फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Under the Swanidhi scheme, the benefit of subsidy will be available on the interest of the loan.

Kurukshetra News: स्वनिधि योजना के तहत ऋण के ब्याज पर मिलेगा सब्सिडी का फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Under the Swanidhi scheme, the benefit of subsidy will be available on the interest of the loan.
कुरुक्षेत्र। जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत योग्य प्रार्थी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे पथ-विक्रेता योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। सभी रेहड़ी-फड़ी वाले नगर परिषद कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करवाएं व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15 हजार, 25 हजार व 50 हजार रुपये का सिक्योरिटी फ्री ऋण का आवेदन करें और सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी की छूट का फायदा उठाएं।
विज्ञापन

डीएमसी कार्यालय की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पंजीकरण के बाद रेहड़ी-फड़ी व उनके परिवार वालों को सरकार की ओर से दी जा रही प्रधानमंत्री स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत आठ कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व-वदंना योजना इत्यादि का भी लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश ढांडा ने जिले के सभी रेहड़ी-फड़ी वालों को सरकार की उपरोक्त सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed