फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Under the No Nasha Nation campaign, offerings were made in the 101 Kundiya Yagna.

Kurukshetra News: नो नशा नेशन अभियान के तहत 101 कुंडीय यज्ञ में डाली आहुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Under the No Nasha Nation campaign, offerings were made in the 101 Kundiya Yagna.
इस्माईलाबाद। 101 कुंडीय हवन यज्ञ में हिस्सा लेते विद्यार्थी व अन्य। विज्ञ​प्ति
इस्माईलाबाद। युवा आर्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में नशे के खिलाफ नो नशा नेशन अभियान को आगे बढ़ाते हुए अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से 101 कुंडीय वैदिक यज्ञ किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि डीएवी प्रबंधन समिति के प्रधान पूनम सूरी के दिशा-निर्देश में नशा मुक्त भारत बनाने की मुहिम का आगाज किया है। आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी की ओर से संपूर्ण भारत के डीएवी स्कूलों में 101 कुंडीय यज्ञ कार्यक्रम एक साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हवन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि नशा-मुक्त भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही कल का भारत है, इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को नशे की लत से बचाएं और उन्हें मजबूत व स्वस्थ भविष्य दें।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नाटक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर विद्यालय पुनीत मित्तल, राइस मिल एसोसिएशन प्रधान राजेश कंसल, मंडी प्रधान टोनी कंसल, जय भगवान कंसल, हरिदेव कंसल, विनोद गोयल, जय प्रकाश जिंदल, मोहन लाल भांवरा, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed