फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Under the leadership of PM Modi, India will be the most powerful country in the world by 2047: Dhanda

पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक दुनिया में सबसे शक्तिशाली होगा भारत : ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Under the leadership of PM Modi, India will be the most powerful country in the world by 2047: Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में हुए महाभारत युद्ध के दौरान गीता का जन्म हुआ। युद्ध के दौरान अर्जुन ने हताश और निराश होकर अपने हथियार डाल दिए थे तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कर्म ज्ञान व भक्ति ज्ञान का संदेश दिया। इस संदेश में मनुष्य का उद्देश्य स्पष्ट कर दिया और दुनिया में इसकी चर्चा हुई।
गीता के संदेश को आत्मसात कर देश की जनता ने वर्ष 2014 में कांग्रेस रूपी कौरवों को चुनाव में हराकर सार्थक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संदेश को दुनियाभर में बहुत जिम्मेदारी के साथ बढ़ाया और एक समय फिर से तय कर दिया कि वर्ष 2047 में भारत देश दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनेगा। भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। ये विचार प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

वे रविवार को कुरुक्षेत्र के जिला कार्यालय गीता कमल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जिला कार्यालय गीता कमल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने कहा कि कुछ स्वार्थी देश ने दुनिया के अन्य देशों के साथ मिलकर हमारे देश के आर्थिक और अध्यात्म नुकसान करने का प्रयास किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें भी उनकी औकात दिखाई है। शिक्षामंत्री ने कहा कि पार्टी की रीति और नीति को जन जन तक लेकर जाने की जरूरत है। इस समय पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा गीता की राह पर चलते हुए ज्ञान भक्ति और कर्तव्य की पहचान बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed