{"_id":"6a19f75a3ef2cb7d5d0bd471","slug":"under-operation-maidan-2-the-police-launched-a-drive-against-drug-abuse-at-several-places-in-ladwa-simultaneously-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155634-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑपरेशन मैदान 2 के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने लाडवा में एक साथ कई जगहों पर चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑपरेशन मैदान 2 के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने लाडवा में एक साथ कई जगहों पर चलाया अभियान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस ने कस्बा लाडवा में ऑपरेशन मैदान-2 के तहत व्यापक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की कई टीमों ने एक साथ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और जांच कार्रवाई की। अभियान की निगरानी करते हुए डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े चिन्हित व्यक्तियों के ठिकानों, संदिग्ध स्थानों, ढाबों, किराये के मकानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया।
कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उनकी तलाशी भी ली गई। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में सक्रिय नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। डीएसपी निर्मल सिंह ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वालों और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस का लक्ष्य जिले को नशामुक्त बनाना और युवाओं को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है।
इस दौरान विभिन्न थाना प्रभारियों, सीआईए टीमों, पुलिस कर्मचारियों और डॉग स्क्वायड ने संयुक्त रूप से कार्रवाई में भाग लिया। पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।