फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Unanimously elected sarpanch in village Nasi, Mandi, Kurukshetra

गांव नैसी, मांडी में सर्वसम्मति से चुने सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Unanimously elected sarpanch in village Nasi, Mandi, Kurukshetra
गांव नैसी में सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच कमलजीत सिंह को सम्मानित करते लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। पंचायतीराज चुनाव में चौधर हासिल करने के लिए सभी दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगाकर मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। वहीं खंड के दो गांवों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए सर्वसम्मति से सरपंच को चुन लिया है।
गांव नैसी में कमलजीत नंबरदार को सरपंच चुना गया है। वहीं इस गांव में पंच के चुनाव पर सर्वसम्मति बन गई। गांव में नौ में से सात पंच का चुनाव सर्वसम्मति हो गया। वार्ड पांच और सात के पंच पद के लिए सहमति नहीं बन पाई। गांव में करीब 1600 मतदाता है। गांव के लोगों के अनुसार उक्त दोनों वार्ड में भी सर्वसम्मति हो जाएगी। सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने पर कमलजीत के घर लोगों का तांता लगा है।
विज्ञापन

उधर, गांव मांडी में इस बार गांव की कमान सर्वसम्मति से 21 वर्षीय आकाशदीप को दी गई है। गांव में सभी पांच पंचों को भी सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इस गांव में करीब 700 मतदाता है। गांव के लोगों का कहना है कि युवा पीढ़ी को आज के तौर तरीकों की जानकारी है। युवा पीढ़ी अपनी समझ से गांव को नए आयाम तक ले जाएगी। युवा जोश व बुजुर्गों के अनुभव से गांव को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नैसी के सरपंच कमलजीत ने बताया कि गांव के विकास के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। गांव के बच्चों के लिए खेलने के लिए मैदान की व्यवस्था की जाएगी। खेल सामग्री के लिए भी बच्चों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने देंगे। प्रयास करेंगे गांव के स्कूल को 12 कक्षा अपग्रेड हो जाए। वहीं गांव मांडी के सरपंच आकाशदीप ने कहा कि पूरे गांव उन पर भरोसा दिखाया है, जिसे वह टूटने नहीं देंगे। बुजुर्गों के अनुभव से गांव की हर समस्या का हल करने का प्रयास किया जाएगा। उनकी प्राथमिकता गांव को नशे से मुक्त करना है।

बीडीपीओ ज्ञानचंद जैन ने कहा कि गांव नैसी व मांडी से सरपंच पद के लिए केवल एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। इन दोनों गांव में सर्वसम्मति से सरपंच चुना जाना तय ही था, जिसकी औपचारिक घोषणा 31 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे के बाद होगी। चुनाव के लिए स्थानीय प्रशासन तैयार है।

नवनिर्वाचित सरपंच आकाशदीप को सम्मानित करते संत बाबा गुरविंद्र सिंह व अन्य।  संवाद

नवनिर्वाचित सरपंच आकाशदीप को सम्मानित करते संत बाबा गुरविंद्र सिंह व अन्य। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed