{"_id":"64cbfd549eebb04d1601dd04","slug":"umc-cases-data-online-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-2366-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: यूएमसी केसों का डाटा हुआ ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: यूएमसी केसों का डाटा हुआ ऑनलाइन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कोर्सों के यूएमसी विद्यार्थियों का डाटा परीक्षा शाखा की ओर से ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया। अब केयू के विद्यार्थी ऑनलाइन यूजी ओर पीजी कोर्सों के यूएमसी की जानकारी पा सकेंगे। परीक्षा शाखा की ओर से मई से जुलाई में आयोजित परीक्षाओं में नकल से संबंधित मामलों की सुनवाई सात अगस्त से शुरू होंगी, जोकि सितंबर माह तक चलेंगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 18 मई से शुरू हुई परीक्षाओं के प्रथम चरण में 613 यूएमसी केसों की सुनवाई की गई और गठित यूएमसी कमेटियों की मीटिंग में इन केसों का निपटारा किया गया। अब तक बीएससी छठा सेमेस्टर, बीए मास कम्युनिकेशन छठा सेमेस्टर, बीफार्मेसी छठा सेमेस्टर, बीबीए छठा सेमेस्टर, बीसीए छठा सेमेस्टर, बीएफए छठा सेमेस्टर, बीएचएम सीटी छठा सेमेस्टर, बीटीएम छठा सेमेस्टर कोर्सों के यूएमसी केसों का निर्णय संबंधित विद्यार्थी की रजिस्टर्ड ई-मेल पर भेज दिया गया हैं। इन कोर्सेज के विद्यार्थी जिनकी यूएमसी कमेटी में सुनवाई हो चुकी है, वे अपना यूएमसी निर्णय अपनी ईमेल के जरिए चेक कर सकते हैं।
बॉक्स
पीजी कोर्सों की अंतिम दाखिला सूची के लिए ऑनलाइन हाजिरी जरूरी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीजी कोर्सों में अंतिम दाखिला सूची के लिए चार से छह अगस्त तक आईयूएमएस पोर्टल पर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। केयू के लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दाखिले के लिए तीन सूची लगाई जा चुकी हैं और अंतिम सूची आठ अगस्त को लगाई जाएंगी। अंतिम सूची में दाखिले के लिए चार से छह अगस्त तक इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन
केयू में दीक्षांत समारोह को लेकर 11 अगस्त की परीक्षाएं हुई स्थगित
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 11 अगस्त को होने वाली यूजी और पीजी सहित वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय केयू प्रशासन की ओर से जारी किया गया हैं। इसके लिए परीक्षा शाखा की ओर से सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को अधिसूचना भी जारी की गई हैं।परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि केयू दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इसके कारण सभी यूजी और पीजी सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त सभी परीक्षाएं अब 24 अगस्त को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित की जाएंगी।
केयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 संगोष्ठी पांच को
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से पांच अगस्त को केयू के सीनेट हॉल में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा है।
केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय संगोष्ठी के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में एक राष्ट्रीय मंच तैयार करना है, जिससे दूरस्थ शिक्षा में ऑनलाइन शिक्षा को और अधिक प्रसारित किया जा सके। संगोष्ठी की निदेशिका प्रो. मंजूला चौधरी ने बताया कि दो दिवसीय संगोष्ठी मिश्रित मोड में आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी का शुभारंभ और समापन सत्र का आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा। संगोष्ठी के सभी तकनीकी सत्र ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न विषयों के शिक्षाविद और शोधार्थी अपने शोध पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत करेंगे। दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय 19 ऑनलाइन प्रोग्रामों का संचालन कर रहा है।
उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि कि रूप में केयू के पूर्व कुलपति और वर्तमान में हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा मौजूद रहेंगे।
आईआईएचएस के इंडक्शन प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे विद्यार्थी
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में बीएससी, बीए, बीकॉम, बीसीए सहित सभी संकायों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आज सुबह दस बजकर 30 मिनट विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में होगा।
प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत नए छात्रों को इंस्टिट्यूट के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं के बारे में जानकारी दी जाएंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में एनईपी, परीक्षा प्रणाली, टाइम टेबल, हॉस्टल, एनसीसी, एनएसएस, कल्चर, सुरक्षा और रैगिंग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।