फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ultrasound, civil hospital, kurukshetra, haryana, traffic jam

पिहोवा रोड पर एक घंटे ट्रैफिक रोका 

Tue, 12 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ultrasound, civil hospital, kurukshetra, haryana, traffic jam
सड़क - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने के कारण सोमवार को क्षुब्ध मरीज व उनके परिजनों ने कुरुक्षेत्र पिहोवा रोड पर ट्रैफिक रोक दिया। जाम सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक लगा रहा। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईने लग गई। जिसके कारण राहगीरों को अपने गंतव्य की ओर जाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मामलें की सूचना मिलते ही केयू आदर्श थाना इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जाम में फंसे वाहनों को दीदार नगर से बिरला मंदिर की ओर निकाला गया। 


एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के डाक्टर की छुट्टी पर चले जाने के कारण अस्पताल में पिछले 5 दिनों से अपनी पारी का इंतजार कर रहे मरीजो व उनके परिजन उखड़ गएं। जिसके बाद ये सभी भारी संख्या में एकत्रित होकर अलट्रासाउंड कक्ष के बाहर व सरकारी अस्पताल के बाहर जाकर बैठ गए और जाम लगा दिया। जाम के दौरान मरीजों ने सुविधा न देने के कारण सरकार व अस्पताल प्रशासन को जमकर कोसा। प्रदर्शनकारी राजेश पिहोवा, प्रवीण कौर पिहोवा, रेखा कमौदा, मुकिंदर दीदार नगर, सुरेंद्र देवी लौहार माजरा, किरण अमर कालोनी पिपली, मनजीत कौर गांव चिब्बा, मोनिका देवी गांव उदारसी, वीणा क्योड़क, कैलाश कौर हरिगढ़ व रानी दबखेड़ी आदि ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि यहां पर पांच-पांच दिन से इंतजार कर रहे मरीजो का अल्ट्रासांउड नहीं हो पा रहा है। वहीं जब भी देखा जाएं या तो अलट्रासाउंड डाक्टर कोर्ट की पेशी में जाएं रहते है या फिर छुट्टी पर रहते है। वहीं कभी-कभार अगर सीट पर मिल भी जांए तो केवल एक या दो घंटे ही काम करते है। जिसके बाद घर की ओर चले जाते है। वहीं मामलें में केयू आदर्श थाना इंचार्ज ने मोर्चा संभाला और जाम लगा रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। तब जाकर मरीज शांत हुए और अस्पताल प्रशासन द्वारा मौके पर ही दूसरी जगह अल्ट्रासांउड कराने पर सहमत हुए। 
विज्ञापन



अल्ट्रासाउंड के लिए प्रतिदिन होता है हो हल्ला
मरीजों की तादाद को देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल में अपना नंबर पहले लगाने व विभाग के सामने खड़े होने के लिए प्रतिदिन हो हल्ला होता रहता है। ऐसा नहीं है कि विभाग ने मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं कर रखी है लेकिन मरीजों की संख्या सारी व्यवस्था पर हावी पड़ जाते है जो कि अस्पताल प्रशासन के सारें प्रबंधन पर भारी पड़ते नजर आते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 400 अल्ट्रासांउड के लिए लगते लाइन में
एलएनजेपी अस्पताल में विभिन्न रोगों हेतु प्रतिदिन 400 के आसपास मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते है जबकि कार्यरत डाक्टर प्रतिदिन 40 मरीजों का आसानी से अल्ट्रासाउंड करते है लेकिन जिन का पहले दिन अल्ट्रासाउंड नहीं होता है उसे नंबर लगाकर अगले दिन जांच के लिए बुलाया जाता है। 

केवल एक ही डाक्टर करते जांच
एलएनजेपी अस्पताल में कुछ दिन पहले तक दो डाक्टर अल्ट्रसाउंड करते थे लेकिन कार्यरत एक डाक्टर को जींद डेपूटेशन पर भेजा गया है। जब तक वे नहीं आते है तब तक केवल एक ही डाक्टर के कंधो पर सारी जिम्मेदारी है। 


अल्ट्रासांउड विभाग के एक डाक्टर को डेपूटेशन पर जींद भेजा गया है। वहीं कार्यरत डाक्टर आज बीमार होने के कारण अवकाश पर है इसी कारण से एलएनजेपी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस बाबत अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल आई गर्भवती व दाखिल गर्भवती महिलाओं के केवल सोमवार अल्ट्रासाउंड के लिए शहर के विर्क अल्ट्रासाउंड से गठजोड़ कराने का सुनिश्चित किया है। बाकि अन्य रोगियों को डाक्टर के आने तक का इंतजार करना पड़ेगा
डॉ. मनजीत, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, एलएनजेपी नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed