{"_id":"67cb4fb1ec4d978a5b093cf4","slug":"uit-students-made-ev-formula-racing-car-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132341-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: यूआईटी विद्यार्थियों ने बनाई ईवी फाॅर्मूला रेसिंग कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: यूआईटी विद्यार्थियों ने बनाई ईवी फाॅर्मूला रेसिंग कार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ईवी फार्मूला रेसिंग कार के बारे में कुलपति को जानकारी देते हुए विद्यार्थी। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान में पांच दिवसीय ईवी सक्षम डिजाइन एंड डेवलपमेंट राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका समापन शुक्रवार को हुआ। पांच दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने दो ईवी फाॅर्मूला रेसिंग कार बनाई और कुलपति ने समापन समारोह पर निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा की गई मशक्कत को सराहा।
कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि यह प्रयास आने वाले समय में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक जानने के अवसर प्रदान करेगा। युवा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्टार्टअप की तरफ ज्यादा से ज्यादा कदम बढ़ाएं ताकि वे रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें। एनईपी में कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है व इंटर्नशिप का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष कुवि के लगभग 75 हजार विद्यार्थियों ने दो महीने की इंटर्नशिप के लिए बाहर निकलना है। आने वाला समय देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने वोल्फ 2.0 एडवेंचर कार का भी निरीक्षण किया।
यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि यूआईईटी संस्थान में सोसाइटी ऑफ ऑटोमैटिक इंजीनियर के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को जोड़ा गया है जिसमें प्रायोगिक कार्यों द्वारा नवाचार किया जाता है। डॉ. विशाल अहलावत ने पांच दिवसीय कार्यशाला की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर ईवी सक्षम के सीईओ मयंक अरोड़ा, यूआईईटी संस्थान के डॉ. विजय गर्ग, डॉ. निखिल मारीवाला, डॉ. संजय काजल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स
32 विद्यार्थियों की टीम ने तैयार की है फाॅर्मूला ईवी कार
विद्यार्थियों द्वारा निर्मित फाॅर्मूला ईवी व्हीकल में वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग किया गया है तथा एक व्हीकल को बनाने में 32 विद्यार्थियों की टीम ने डिजाइन, बैटरी, पाइप कटिंग, इंस्टालेशन, ब्रेक, टायर संबंधित सारे कार्य स्वयं किए हैं। इसको बनाने में करीब एक लाख रुपये खर्चा आया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल जहां एक ओर ग्रीन एनर्जी की दिशा में सकारात्मक कदम है वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी इसका अहम योगदान है। ईवी व्हीकल के निर्माण में ईवी सक्षम कैपेबल से आए विशेषज्ञ राहुल रंजन व नरेश कुशवाहा का विशेष मार्गदर्शन रहा।