{"_id":"6a0238cd300bbc073c05a664","slug":"uiet-students-showcase-technology-models-emphasize-research-and-startups-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154724-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: यूआईईटी में छात्रों ने पेश किए टेक्नोलॉजी मॉडल, शोध और स्टार्टअप पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: यूआईईटी में छात्रों ने पेश किए टेक्नोलॉजी मॉडल, शोध और स्टार्टअप पर दिया जोर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पर छात्र को सम्मानित करते कुलपति एवं अन्य। संस्थान
- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के अवसर पर आह्वान-2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार के इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी विभाग के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में प्रदर्शनी दिखाई गई जिसमें विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए तकनीकी मॉडल, नवाचार और शोध आधारित परियोजनाएं प्रदर्शित की गईं। इस दौरान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विकसित भारत-2047 के निर्माण में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जिस देश की तकनीक मजबूत होती है, वह देश तेजी से प्रगति करता है। युवाओं को शोध, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करना चाहिए। उन्होंने शोध और स्टार्टअप पर दिया जोर दिया।
कुलपति ने विद्यार्थियों से कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सेमीकंडक्टर चिप्स, ऊर्जा संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर शोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी लेने के बजाय रोजगार देने वाले बनें।
विज्ञापन
यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि आह्वान-2026 विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला कार्यक्रम है। इससे छात्रों में शोध और तकनीकी विकास के प्रति रुचि बढ़ेगी।