फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Udaan 2.0 concludes at IIHS; students showcase their talent

Kurukshetra News: आईआईएचएस में उड़ान 2.0 का समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Udaan 2.0 concludes at IIHS; students showcase their talent
कुरुक्षेत्र। बॉयोटेक फेस्ट में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए । स्वयं - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय बायोटेक फेस्ट उड़ान 2.0 का मंगलवार को समापन हो गया। फेस्ट के दौरान क्विज, अंताक्षरी, फेस पेंटिंग, फैशन शो, डिक्लेमेशन, एक्सटेम्पोर, टैलेंट शो और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करना रहा।
विज्ञापन


जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव गौतम ने कहा कि उड़ान 2.0 विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है और ऐसे आयोजन उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
विज्ञापन


समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के आयोजन में विभाग के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed