फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths who tried to give ganja to the prisoner after the production were arrested, 20 grams of ganja recovered

पेशी के बाद कैदी को गांजा देने की कोशिश करने वाले दो युवक काबू, 20 ग्राम गांजा बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths who tried to give ganja to the prisoner after the production were arrested, 20 grams of ganja recovered
कुरुक्षेत्र। कैदी को नशीला पदार्थ देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। अदालत में पेशी के बाद आरोपियों ने कैदी को कागज में गांजा देने की कोशिश की थी, मगर पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें काबू कर लिया गया। कैदी को दिए गए कागज से 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपी अभिलाष वासी उगाना थाना ज्वालामुखी जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) व सनमदीप वासी गादली (कुरुक्षेत्र) के खिलाफ केस दर्ज केस दर्ज किया है। दोनों को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 6 दिसंबर को सहायक उप निरीक्षक सत्यवान ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी ड्यूटी परिजनल एस्कॉर्ट गार्द, जिला जेल कुरुक्षेत्र से अदालत कुरुक्षेत्र में कैदी पेश करने के लिए लगी थी। उनके इंचार्ज उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने उसके साथ, सिपाही हरदीप व विशाल की ड्यूटी कैदी आशीष वासी गादली को एके वर्मा एएसजे कुरुक्षेत्र की अदालत में पेश करने की लगाई थी। कैदी आशीष को अदालत में पेश करने के बाद वह वापस जा रहे थे। इसी दौरान अदालत के बाहर खड़े एक युवक ने कैदी आशीष को सफेद कागज में लिपटा कुछ सामान देने की कोशिश की, तभी उसकी नजर उस पर पड़ गई। पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान अभिलाष व सनमदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed