फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths riding a Scorpio were caught by the police for hitting the SHO's car

Kurukshetra News: एसएचओ की गाड़ी को टक्कर मारने स्कॉर्पियो सवार दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a Scorpio were caught by the police for hitting the SHO's car
कुरुक्षेत्र। पुलिस नाका तोड़ने और थाना प्रभारी की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में बुधवार को सीआई एक की टीम ने दाेनों स्कॉर्पियो सवारों को काबू कर लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान बीड अमीन गांव के हर्षदीप उर्फ बाटा, जिस पर दो आर्म्स एक्ट के मामले हैं वहीं दूसरा युवक कुवांरखेड़ी गांव का रहने वाला परीक्षित उर्फ अमनी है, जिस पर पहले से एक आर्म्स एक्ट का मामला है। टीम ने हर्षदीप से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


सीआईए-एक के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों युवक बारना गांव के राहुल से स्कॉर्पियो मांगकर लाए थे। दोनों की आपराधिक प्रवृत्ति रही है, हालांकि जिला करनाल के घीड़ गांव में हुई गोलीबारी में उनकी संलिप्तता अभी तक सामने नहीं आई है। स्कॉर्पियो मालिक की भूमिका भी जांची जा रही है। डीएसपी शहर ओम प्रकाश ने बताया कि गत सात जुलाई को कंट्रोल रूम करनाल से सूचना मिली थी कि घीड़ गांव में तीन-चार काले रंग की स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने फायरिंग की और मौके से भाग गए हैं। गाड़ियों के नंबर दर्ज नहीं हो सके इसके आधार पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने जिले में नाकाबंदी की। थाना शहर थानेसर की टीम ने मोहननगर चौक पर नाका लगाया, जहां थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार स्वयं मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो नाके पर पहुंची। पुलिस के रोकने के इशारे के बावजूद चालक ने गाड़ी पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की और नाका तोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी की टीम ने पीछा किया तो युवकों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और सेक्टर-17 में गाड़ी छोड़कर भाग गए। सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। हर्षदीप से बरामद अवैध हथियार के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया। दोनों युवकों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed