फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths of Pehowa returned after deported from US

Illegal Immigrants: यूएस से डिपोर्ट होकर लौटे पिहोवा के दो युवक, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सदमे में परिवार

Mon, 17 Feb 2025 04:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Feb 2025 04:50 PM IST
सार

अमेरिकी सेना के विमान ने भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरी थी, जोकि 36 घंटे का सफर तय कर शनिवार रात 11.38 बजे अमृतसर पहुंचा। इस बार भी सभी भारतीयों को हथकड़ी और जंजीरों से बांधकर लाया गया है। 

विज्ञापन
Two youths of Pehowa returned after deported from US
पुलिस हिरासत में आरोपी युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

116 अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान शनिवार देर रात करीब 11.38 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। पहले 119 लोगों के आने की जानकारी थी, लेकिन तीन लोगों की तबीयत खराब होने के कारण उनकी वापसी अब बाद में होगी। लौटने वालों में 33 लोग हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि सबसे ज्यादा पंजाब के 65 हैं।

विज्ञापन


अमेरिका से डिपोर्ट किए गए युवाओं में दो युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शामिल है। ये दोनों ही पिहोवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक युवक रोमनप्रीत गांव सैयना सैदा का तो दूसरा पिहोवा शहर का रहने वाला साहिल वर्मा है। दोनों के वापस लौटने को लेकर परिजन भी सदमे में हैं। 
विज्ञापन


उधर, अमेरिका से लौटे युवक साहिल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। डिपोर्ट होकर जैसे ही साहिल वर्मा घर पहुंचा तो पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा अन्य धाराओं के तहत पिहोवा थाने में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस मामले से बचने की फिराक में भी अमेरिका भाग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल तक इटली में रहा आरोपी साहिल वर्मा
आरोपी साहिल वर्मा के खिलाफ वर्ष 2022 में मामला दर्ज होने के करीब एक सप्ताह बाद ही वह विदेश फरार हो गया था। वह पहले वियतनाम गया, जिसके बाद करीब 15 लाख रुपये खर्च कर इटली पहुंचा, जहां वह 2 साल तक रहा। वहां से वह 25 जनवरी को ही अमरिका पहुंचा था। जहां उसे अमेरिका की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का एक भाई पिछले कई वर्षों से अमेरिका में ही रह रहा है। जबकि माता-पिता पिहोवा में ही रहते हैं, जो मजदूरी कर अपना गुजारा चलाते हैं। पिहोवा पुलिस को गत रात जैसे ही आरोपी साहिल वर्मा के डिपोर्ट होकर वापस लौटने का पता चला तो पुलिस ने उसे अमृतसर एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया। 

157 भारतीयों को लेकर आज भी आएगा एक और विमान
अमेरिका से 157 अवैध प्रवासियों को लेकर रविवार को एक और विमान अमृतसर पहुंचेगा। हालांकि, यह अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रविवार को आने वाला विमान कितने बजे लैंड करेगा।


करीब 36 घंटे की यात्रा कर विमान पहुंचा अमृतसर
अमेरिकी सेना के विमान ने भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरी थी, जोकि 36 घंटे का सफर तय कर शनिवार रात 11.38 बजे अमृतसर पहुंचा। इस बार भी सभी भारतीयों को हथकड़ी और जंजीरों से बांधकर लाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed