फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths caught with five kilos of sawdust

पांच किलो चूरा पोस्त के साथ दो युवक काबू, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught with five kilos of sawdust
सीआईए-दो की टीम ने पुरानी मंडी में हनुमान मंदिर के पास एक दुकान पर छापामारी करके पांच किलो चूरापोस्त बरामद किया। इस मामले में दो आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुल्लू वासी जलालपुर व सिमनजोत सिंह वासी मैहला (अंबाला) को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि सुरेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी गुरप्रीत सिंह व सिमनजोत सिंह चूरापोस्त बेचने का धंधा करते हैं। दोनों चूरा पोस्त लेकर बाबैन आए हुए हैं। यदि छापामारी की जाए तो मौके से दोनों को चूरा पोस्त सहित काबू किया जा सकता है। सूचना पाकर टीम ने छापामारी करके दोनों आरोपियों को पांच किलो चूरा पोस्त के साथ काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ बाबैन पुलिस थाने में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि जिला पुलिस ने नशा रोकने के लिए विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। नशा बेचने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का मुख्य लक्ष्य जिला कुरुक्षेत्र को नशा मुक्त बनाना है। इसमें आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। जब तक जनता नशा रोकने के लिए पुलिस को सहयोग नहीं देगी तब तक इस कार्य में सफलता मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed