फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two young men narrowly escape a car fire

Kurukshetra News: कार में लगी भीषण आग दो युवक बाल-बाल बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two young men narrowly escape a car fire
कुरुक्षेत्र। जलकर खाक हुई कार। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड पर मुकीमपुर गांव के पास बुधवार रात 12 बजे के करीब एक बीएमडब्ल्यू कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार दोनों युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आग इतनी विकराल थी कि कार का इंजन पूरी तरह जलकर राख हो गया और एलॉय व्हील तक पिघल गए।
विज्ञापन

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाडवा के निवासी दोनों युवक पिहोवा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। चलती हुई कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में लपटें भड़क उठीं। दोनों युवकों ने तुरंत कार रोकी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट या ईंधन लीक होने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

कुरुक्षेत्र। जलकर खाक हुई कार। संवाद

कुरुक्षेत्र। जलकर खाक हुई कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed