फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two Vande Bharat Express trains will also run on Kurukshetra route: Sudha

कुरुक्षेत्र रूट पर भी चलेंगी दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन : सुधा

Fri, 29 Dec 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Dec 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two Vande Bharat Express trains will also run on Kurukshetra route: Sudha
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को देश के रेल यात्रियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस सौगात के तहत देश में आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसमें दो अमृत भारत ट्रेन तथा छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होंगी। इनमें से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कुरुक्षेत्र रूट पर भी चलेंगी।0विधायक सुभाष सुधा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठ में से दो ट्रेन कुरुक्षेत्र रूट पर चलने से दिल्ली से कटरा और दिल्ली से अमृतसर जाने वाले हजारों यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल अयोध्या धाम जंक्शन दरभंगा एवं मालदा टाउन सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बैंगलूर के मध्य दो अमृत भारत ट्रेनों को शुरु करने का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इनमें श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली, अमृतसर से दिल्ली जंक्शन, कोयंबटूर से बैंगलूर कैंट, मंगलूरु से मडगांव, जालना से मुंबई तथा अयोध्या धाम जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के फेज-एक प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed