फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two thousand students of the state will show their colors in group and solo dance, ragini and drama.

Kurukshetra News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में राजकीय विद्यालय हरिपुर प्रथम

Fri, 01 Dec 2023 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 01 Dec 2023 03:37 AM IST
विज्ञापन
Two thousand students of the state will show their colors in group and solo dance, ragini and drama.
कुरुक्षेत्र। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में वीरवार को जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल और कुरुक्षेत्र के 75 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा के पश्चात आठ टीमों का चयन किया गया था, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर कुरुक्षेत्र पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर अंबाला सिटी दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथाना कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारा देश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समृद्ध रहा है, लेकिन भारतीय चिंतकों और वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए गए कार्यों को इतिहास में ज्यादा महत्व नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय चिंतकों और भारतीय वैज्ञानिकों की ओर से किए गए आविष्कारों और नवाचारों को समझने की आवश्यकता है, क्योंकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही समाज में नवजागरण व नवचेतना को जागृत किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. राहुल तनेजा ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान से संबंधित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि उत्पन्न होती हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. प्रीतम सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. राहुल तनेजा और जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, प्राचार्य एनी फिलिप ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल अरोड़ा, दीपक वर्मा, अंकित बहल, शालिनी, रामेश्वर दास, अतुल कुमार शर्मा, राजेश सैनी, बंसीलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



बॉक्स
पहले और तीसरे स्थान पर रहा कुरुक्षेत्र : डॉ. तरसेम
डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि जोनल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र ने पहला और तीसरा स्थान हासिल किया है। पहले स्थान पर रहने वाले विजेता को 20 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को पंद्रह हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 12 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed