फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two teenagers riding an Activa to eat momos collided with a bike, one died.

Kurukshetra News: मोमोस खाने के लिए निकले एक्टिवा सवार दो किशोर बाइक से टकराए, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers riding an Activa to eat momos collided with a bike, one died.
अंबाला छावनी में सड़क हादसे में घायल किशोर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के डीआरएम कार्यालय के पास रविवार रात 8 बजे बाइक व 2 किशोर की एक्टिवा में टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार उगाडा निवासी 45 वर्षीय रिंकू की प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक्टिवा सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद तीनों को डायल-112 की मदद से कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुंदर नगर निवासी 13 साल के आरव को चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया। दूसरा किशोर सुंदर नगर निवासी 13 वर्षीय वंश अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल वंश का कहना है कि वो दोस्त आरव के साथ मोमोस खाने के लिए जा रहे थे कि अचानक बाइक से टक्कर हो गई। उसके बाद कुछ पता नहीं चला। पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अंबाला छावनी में सड़क हादसे में घायल किशोर। संवाद

अंबाला छावनी में सड़क हादसे में घायल किशोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed