{"_id":"6a4eb12db1df40e5ce02eaaa","slug":"two-students-from-kurukshetra-won-bronze-medals-at-the-national-cycling-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157469-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के दो छात्रों ने जीते कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के दो छात्रों ने जीते कांस्य पदक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के दो छात्रों ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन, चनारथल रोड के 11वीं कक्षा के छात्र जतिन और 10वीं कक्षा के छात्र लक्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद विद्यालय में दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विद्यालय मुखिया जसमेर सिंह ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
प्रधानाचार्य सविता रानी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी बराबर महत्व दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक मनजीत सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प से ही खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचते हैं। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार, कोमल, प्रीति, पिंकी, उषा, अंशु सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।