{"_id":"6148f56b8ebc3ec91f25ea2a","slug":"two-players-of-the-district-were-selected-in-the-under-19-haryana-women-s-cricket-team-kurukshetra-news-knl83884097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 हरियाणा महिला क्रिकेट टीम में जिले की दो खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 हरियाणा महिला क्रिकेट टीम में जिले की दो खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन
जिले की दो खिलाड़ियों सेक्टर-5 से प्रियंका और इस्माईलाबाद से अमनदीप का अंडर-19 हरियाणा महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी सूरत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम की ओर से खेलेंगी। ये मैच सूरत में 27 सितंबर से 19 अक्तूबर तक खेले जाएंगे। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिला क्रिकेट एसोसिएशन में खुशी का माहौल है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रभारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि कुरुक्षेत्र से अंडर-19 आयु वर्ग में हरियाणा महिला क्रिकेट टीम में प्रियंका व इस्माईलाबाद की अमनदीप का चयन हुआ है। प्रियंका का चयन बतौर विकेटकीपर बैट्समैन और अमनदीप का चयन बॉलर के रूप में हुआ है। 19 सितंबर को हरियाणा क्रिकेट बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों के चयन के लिए उन्हें कॉल किया था। चयन के लिए रोहतक के चौ. बंसी लाल स्टेडियम लाहली में 24 अगस्त को ट्रायल हुए थे, जिसमें कुरुक्षेत्र जिले से इन दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने गुरुग्राम में क्रिकेट शिविर में भी अभ्यास किया। 19 सितंबर को हरियाणा क्रिकेट बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर अपनी मोहर लगा दी। दोनों खिलाड़ी करीब पांच साल से क्रिकेट खेल रही है।
हरियाणा का पहला मैच केरल से
दिनेश यादव ने बताया कि विशाखापट्टनम में 21 सितंबर से लेकर 19 अक्तूबर तक खेले जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का पहला मैच 28 सितंबर को केरल के साथ होगा। 29 सितंबर को मध्य प्रदेश, 1 अक्तूबर को बड़ौदा, 2 अक्तूबर को बिहार से और 4 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ की टीम के साथ मैच होंगे। इस प्रतियोगिता में देश भर से 35 टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें 7 ग्रुप बनाए गए है।
विज्ञापन
ऑलराउंडर खिलाड़ी है अमनदीप
अमनदीप के कोच सुनील कुमार ने बताया कि अमनदीप इस्माईलाबाद के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह 2017 से उनके पास कोचिंग ले रही है। अमनदीप ऑलराउंडर खिलाड़ी है। अमनदीप प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर रह चुकी है। वहीं अमनदीप ने बताया कि स्कूल में उसने लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए देखा था। उसके बाद उसने भी क्रिकेट खेलने का सोचा। परिवार ने भी उनका पूरा सहयोग किया और उन्होंने क्रिकेट की कोचिंग लेनी शुरू कर दी। उनका सपना भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेलने का है। विशाखापट्टनम में होने वाली प्रतियोगिता में टीम की जीत के लिए जी जान से खेलेंगी।
विकेटकीपर बैट्समैन है प्रियंका
प्रियंका के कोच बलवान सिंह ने बताया कि प्रियंका मूल रूप से फतेहाबाद जिले के गांव परता से है। उनके पिता कुलदीप सिंह किसान है। प्रियंका 12वीं कक्षा में मेडिकल विषय की छात्रा है। शुरू ही प्रियंका की दिलचस्पी क्रिकेट में थी, लेकिन गांव में उसके लिए क्रिकेट खेलना मुश्किल था। तब उसके पिता ने उसे क्रिकेट खेलने के लिए कुरुक्षेत्र अपनी रिश्तेदारी में भेज दिया। प्रियंका विकेटकीपर बैट्समैन है। क्रिकेट के अलावा प्रियंका जूडो व कबड्डी की भी अच्छी खिलाड़ी है। जूडो में स्कूल की ओर से खेलते हुए उसने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी हासिल किया है।