फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two personnel found absent in the raid of CM Flying

Kurukshetra News: सीएम फ्लाइंग की दबिश में दो कर्मी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Two personnel found absent in the raid of CM Flying
कुरुक्षेत्र। श्रम विभाग कार्यालय में रजिस्ट्रर की जांच करती मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम।
कुरुक्षेत्र। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल पर श्रम विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से कार्यालय के कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने सबसे पहले कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर को कब्जे में लेकर कर्मियों की हाजिर जांची, जिसमें दो कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम ने प्रभारी राजवीर सिंह की अगुवाई में सुबह करीब 10 बजे श्रम विभाग के जिला कार्यालय में दस्तक दी। टीम ने कार्यालय और योजनाओं से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा, मगर कर्मी कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर सके। उनका कहना था कि कार्यालय का रिकॉर्ड पंचकूला कार्यालय में जमा पड़ा है। इसके अलावा विभाग की जिला अधिकारी भी कार्यालय से गैरहाजिर मिलीं, मगर बाद में पता चला कि उनके पास कुरुक्षेत्र के साथ उन पर यमुनानगर कार्यालय का भार भी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उनकी यमुनानगर कार्यालय में ड्यूटी होती है। इसलिए वह यमुनानगर कार्यालय में माैजूद थीं। गौर हो सीएम फ्लाइंग की टीम हर शुक्रवार को किसी न किसी सरकारी कार्यालय का निरीक्षण कर रही है। हालांकि फ्लाइंग के अधिकारी इसे नियमित जांच बता रहे हैं। गत शुक्रवार को टीम ने एचएसवीपी कार्यालय, उससे पिछले शुक्रवार को कृषि विभाग के कार्यालय और उससे पहले बिजली निगम कुरुक्षेत्र व पिपली कार्यालय का रिकॉर्ड खंगाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed