फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two person died from corona, 173 found positive

सहायक फोरमैन सहित दो कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
two person died from corona, 173  found positive
कुरुक्षेत्र में कोरोना से शुक्रवार को सहायक फोरमैन समेत दो संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा बैंक मैनेजर, एलएनजेपी अस्पताल की स्टाफ नर्स, प्रोफेसर सहित 173 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम बाबैन में हाल ही में पांच बिजली कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले थेे। इनमें से सहायक फोरमैन फूल सिंह की एमएम कॉलेज एवं अस्पताल मुलाना में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा लाडवा के महाबीर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसकी स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। कुरुक्षेत्र में अब तक जिले में 64 मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अब तक मात्र 60 मौत की पुष्टि कर रहा है। बिजली कर्मचारी यूनियन सब यूनिट बाबैन के अध्यक्ष ओमदास ने बिजली कर्मचारी की कारोना से हुई मौत पर गहरा शोक जताया है। वहीं सरकार से बिजली कर्मचारी के परिवार को सभी सुविधाएं देने की मांग की है। बिजली कर्मचारी कार्यालय के गेट के बाहर ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कर रहे है।
विज्ञापन

उधर, जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कोरोना से संक्रमित 173 नए मामले आए सामने आए हैं, जबकि एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 1694 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 52619 में से 47858 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 64 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में दिसंबर से अब तक कुल 3094 लोग पॉजिटिव आए है। इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 726 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है और 19 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। जिले में अब तक 3297 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 1694 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 60 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1543 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed