{"_id":"574209854f1c1bb515690e91","slug":"two-people-raped-to-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 23 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा के निकटवर्ती एक गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करने वाली महिला ने गांव के ही दो लोगों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर अपने परिवार के साथ कच्ची ईंट पाथने का काम करती है। शुक्रवार देर रात को भट्टे पर ही काम करने वाले बलबीर सिंह व नरेश कुमार निवासी बदरपुर उसे जबरन उठाकर पास के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना अपने परिजनों को व महिला पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन