फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two people, including a migrant, lost their lives in accidents on the highway.

Kurukshetra News: हाईवे पर हुए हादसों में प्रवासी सहित गई दो लोगों की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a migrant, lost their lives in accidents on the highway.
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे पर हुए अलग-अलग हादसों में एक प्रवासी मजदूर सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। एक हादसे में मजदूर के ऊपर से ही ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। पहला हादसा नेशनल हाईवे 44 पर पिपली चौक पर हुआ, जहां गाड़ी के पीछे दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 38 साल के सुमित गुप्ता निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी अंबाला छावनी की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में मुकेश कुमार निवासी तेपला जिला अंबाला ने बताया कि सुमित गुप्ता व गोपाल निवासी शहजादपुर जिला अंबाला के साथ उसकी किशनपुरा पिपली में मैन्युफैक्चरिंग में साझेदारी में काम करते हैं। वे तीनाें किशनपुरा पिपली से शाम के समय अपना काम खत्म करके आई-10 कार में सवार होकर एनएच-44 से होते हुए अंबाला की तरफ चले थे। गाड़ी गोपाल चला रहा था। वह ड्राइवर की साइड वाली सीट पर आगे बैठा था और सुमित गुप्ता पीछे वाली सीट पर बैठ था। जब वे पिपली फ्लाईओवर पर चल रहे थे तो पीछे से एक गाड़ी के चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के कारण उनकी गाड़ी साइड में बनी रेलिंग में घूम कर टकरा गई। वह और उसका दोस्त गोपाल एकदम जल्दी से गाड़ी से नीचे उतरे। उन दोनों को काफी चोट आई थी। उन्होंने देखा कि सुमित गुप्ता पीछे सीट पर बैठा हुआ दोनों सीटों के बीच में फंसा हुआ था। जिसको लोगों की मदद से ड्राइवर सीट को खोलकर निकाला गया। उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी को टक्कर मारने वाली गाड़ी फ्लाईओवर पर थोड़ी आगे खड़ी थी, जिसके एयरबैग खुले हुए थे। जिसका चालक वहां से फरार था। उन्होंने अपने दोस्त सुमित गुप्ता को निजी वाहन से वर्धा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेशनल हाईवे 152 डी पर हुआ हादसा, मजदूर के ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर का पहिया

इस्माईलाबाद। ठोल गांव के निकट हाईवे पर ट्राले की टक्कर में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो अन्य सवार भी घायल हो गए। पुलिस ने ट्राले चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी लखीमपुर खीरी के गांव गुलरिया वासी धुरू कुमार ने बताया कि वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करता है। उसके साथ सुमित वासी देवई जिला सीतापुर यूपी व संतोष चंदनापुर सीतापुर यूपी भी साथ में काम करते हैं। वे ट्रैक्टर पर सीमेंट से बने आरीवाल पेनल कंस्ट्रक्शन साइट पर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर सुखदेव वासी नैसी चला रहा था। वह और सुमित ट्रैक्टर पर बैठे था। जब वे गांव ठोल से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से वह कच्चे डिवाइडर में जा गिरा और सुमित सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर का टायर उसके पैर के ऊपर से गुजर गया। ट्राली से पैनल भी गिर गए। आरोपी चालक ट्राले को वहीं छोड़कर भाग गया। उन्होंने सुमित को पिहोवा के अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनको भी मामूली चोट आई। पुलिस ने ट्राले चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed