फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two people including a government teacher were cheated of Rs 6.26 lakh

Kurukshetra News: सरकारी अध्यापक समेत दो के साथ 6.26 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 10 Sep 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Two people including a government teacher were cheated of Rs 6.26 lakh
कुरुक्षेत्र। जिले में साइबर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठगों ने सोमवार को सरकारी अध्यापक समेत दो लोगों के साथ 6.26 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। रविवार भी ठगों ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में हरबख्श सिंह निवासी बीड़ मथाना ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। गत माह उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। बातचीत करने वाले ने खुद को उसका भांजा लवजीत बताया था। उसने बताया कि वह उसके खाते में 9.20 लाख रुपये भेज रहा है। आगे यह रकम वह उसके दोस्त के खाते में डाल देना। उसने दोस्त को उसका नंबर दे रखा है। कुछ देर बाद उसके पास खाते में 9.20 लाख रुपये का मैसेज आया। कुछ देर बाद किसी जसपाल सिंह ने उसे कॉल करके बताया कि उसकी मां काफी बीमार है। इसलिए वह 3.20 लाख रुपये उसके खाते में तुरंत डाल दे। उसने कुछ देर बाद जसपाल सिंह के दिए खाते में 1.20 लाख रुपये भेज दिया। दोबारा उसके पास कॉल आई तो उसने दो लाख रुपये और मांगे थे। शक होने पर उसने अपनी बहन से बातचीत की तो भेद खुल गया।
विज्ञापन

उधर, पवन कुमार निवासी पिहोवा ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में अध्यापक है। पांच जून को उसके व्हाट्सएप पर स्टॉक में निवेश करने के लिए मैसेज आया था। उसके बाद उसे एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में दिए लिंक को खोलने पर उसके मोबाइल में एप डाउनलोड हो गई। ग्रुप में स्टॉक को लेकर पूरा दिन बातचीत होती थी, जिसमें उसे भी निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। उनकी बातों में आकर उसने एक जुलाई से 11 जुलाई तक कुल पांच लाख छह हजार रुपये उनके भेजे खाते में जमा किए। इसके बदले उसे कंपनी के शेयर दिए गए, जिनकी कीमत करीब 11 लाख हो गई। उसने यह राशि निकाली चाही तो आरोपियों ने ऐप पर उसे ब्लॉक कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed