{"_id":"6328cc61cc79d27c92007437","slug":"two-people-arrested-with-drugs-kurukshetra-news-knl121717253","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में अलग-अलग जगह से दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपी तरुण उर्फ गोला वासी कुबेर कॉलोनी के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक और गुलजार सिंह वासी गांव ठसका मीरांजी के कब्जे से एक किलो 50 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।
अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम रविदास चौक के पास मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना मिली कि तरुण उर्फ गोला हेरोइन/स्मैक बेचने का धंधा करता है। वह आज भी हेरोइन/स्मैक बेचने के लिए पैदल सरस्वती पुल झांसा रोड पर आएगा। सूचना पर टीम ने आदर्श संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल सचिंद्र कुमार को साथ लेकर झांसा रोड पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी तरुण उर्फ गोला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एक अन्य मामले में थाना इस्माईलाबाद के प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गांव ठसका मीरांजी बस अड्डे के पास गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि गुलजार सिंह चूरापोस्त बेचने का धंधा करता है। अगर उसके मकान पर छापामारी की जाए तो गुलजार सिंह को चूरापोस्त सहित काबू किया जा सकता है। सूचना पाकर टीम ने नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद राधे श्याम को साथ लेकर मौके पर छापामारी कर दी। टीम ने गुलजार सिंह के कब्जे से एक किलो 50 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके गुलजार सिंह को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।