फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two patient died from corona, 135 found positive

कोरोना से दो की मौत सरपंच समेत 135 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
two patient died from corona, 135 found positive
कोरोना से शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई वहीं खानपुर कोलियां के सरपंच सहित 135 मरीज संक्रमित मिले जबकि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार मृतकों के शवों का अंमित संस्कार कराया और संक्रमित मरीजों को विभिन्न आईसोलन वार्ड में दाखिल किया। जिले में अब तक 4420 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है, जबकि 2658 मरीज ठीक होकर अपने घर वापसी कर चुके हैं। कुरुक्षेत्र में अब तक 75 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोरोना वायरस के 1690 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 128 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 135 नए केस सामने आए है और 2 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित अब तक 2658 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 64 हजार 308 में से 59 हजार 22 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में दिसंबर से अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed